राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रशासन को दी 10 दिन की मोहलत


जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा की बैठक स्थानीय कृषि परिसर भवन में जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां बताया गया कि हिन्दू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा गलत कार्यों हेतु कर्मचारियों व अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस बाबत जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से मिले प्रतिनिधिमण्डल को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इसको लेकर जनपद के समस्त कर्मचारियों में आक्रोष व्याप्त है। इस दौरान दोषी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गयी। इसी क्रम में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने परिषद के आह्वान पर चक्काजाम करने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवाओं को बन्द करने सहित अन्य सभी कर्मचारी हड़ताल करने का निर्णय लिये। अन्त में सर्वसम्मत से लिये गये निर्णय के अनुसार कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को 10 दिन का समय देते हुये सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग किया, अन्यथा संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन, हड़ताल की चरणबद्ध कार्यवाही की जायेगी जिसका उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा। इस अवसर पर सीबी सिंह, लालमणि सिंह, बेचन मिश्रा, पारसनाथ यादव, आरपी पाण्डेय, राजबली यादव, जीएन दूबे, संजय चौधरी, जय प्रकाश गुप्ता, अश्वनी जायसवाल, कमला पाण्डेय, महालक्ष्मी वर्मा, सरिता सिंह, छत्रधारी सिंह, राजेश यादव, धीर सिंह, रामकृष्ण पाल, भरत सिंह, ताराचन्द उपाध्याय, विनोद सिंह, अशोक कुमार, शरद पटेल, संजय चौधरी, ओम प्रकाश सिंह सहित परिवहन, रोडवेज, व्यापार कर, स्वास्थ्य, विकास भवन, शिक्षा, आपूर्ति, कृषि, लोक निर्माण, सिंचाई, चकबन्दी, राजस्व संग्रह अमीन, उद्योग सहित कई विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया।

No comments

Post a Comment

Home