रिलायंस जियो का फिर धमाका,जियो customer को फ्री में मिलेगी जियों फोन

नई दिल्लीः 4जी नेटवर्क निर्माता कंपनी रिलायंस जियो मोबाइल बाजार में एक बार फिर धमाका कर दिया है। जियो कंपनी ने 4G VoLTE फीचर फोन लांच कर दिया है। सबसे खास बात है इस फीचर फोन की कीमत 500 रुपए है। जियों के फोन मेें वाईस क़ॉल हमेशा के लिए फ्री होगी।
- बिना टचस्‍क्रीन वाले इस फोन में अल्ट्रा-अपोर्डेबल 4जी वोल्ट होगा।
- रिलायंस का यह फीचर फोन जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
- इसमें इंटरनेट टिथरिंग, वीडियो कॉलिंग और जियो कंटेट जैसी फिल्मों को देखने की सुविधा हो सकती है।
- इस हैंडसेट में सब्सिडी भी दी जाएगी और कस्टम ओएस (केएआई ओएस) और ऐप मार्केटप्लेस (कैओस प्लस) की सुविधा मिलेगी।
- 4जी फीचर फोन को भारतीय भाषाओं के समर्थन के लिए डिजिटल वॉयस फीचर से लैस किया गया है।
- इस फोन में 2.4 इंच का कलर डिस्पले लगा होगा।
- इसमें 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज होगा जिसे 128GB तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
- रिलायंस के इस फीचर फोन में डुअल नैनो सिम (नैनो + स्टैंडर्ड सिम) का स्‍लॉट होगा।
- 2 मैगापिक्सल रियर कैमर और VGA फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
- इसमें 2000mah की बैटरी के साथ एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

No comments

Post a Comment

Home