गरीब बेसहारो के मसीहा है सद्दाम समसाद

जौनपुर । राजनीति अगर सेवा का माध्यम बन जाए तो जनता और नेता के बीच दिलों के रिश्ते बनने लगते हैं। देश में कई ऐसे नेता हैं जो जनता के सुख और दुख को अपना समझकर उनका हर पल साथ देते हैं। ऐसे ही नेताओं में एक हैं जौनपुर में कांग्रेस के नेता जो धर्म जाती से ऊपर उठ कर सेवा करने का हौसला करते है ।
जी है हम कांग्रेस पार्टी के ज़िले के तेज़ तर्रार युवा नेता सद्दाम समसाद की बात कर रहे है । सद्दाम अपनी युवा टीम के साथ बराबर गरीब बेसहारा लोगो की मदद में दिन रात एक किये रहते है । किसी गरीब लड़की की शादी हो तो अगर इनके संज्ञान में है तो सद्दाम उस गरीब परिवार की लड़की का हाथ पीला करने में भी अपना आर्थिक सहयोग करने में पीछे नही हटते है । अभी आज ही सद्दाम ने लखनपुर में बेसहारा अशोक नट की लड़की की शादी के लिए अपने साथियों के साथ जाकर आर्थिक मदद किया । आर्थिक मदद मिलते ही उस परिवार के लोगो मे खुशी का माहौल हो गया ।
ये तो एक बानगी है सद्दाम का समाजसेवा से बहुत पुराना रिश्ता रहा है । अगर इनको मालूम हो गया कि कही कोई बीमार है या अस्पताल में एडमिट है तो वे वहाँ पहुचकर उस गरीब बेसहारा मरीज़ का चेकअप भी कराते है । और बराबर उसका हालचाल लिया करते है । साथ ही उस परिवार को सरकारी मदद भी दिलाने का पूरा प्रयास करते है ।
रविवार को सद्दाम लखनपुर में एक गरीब परिवार की लड़की की शादी में मदद करने जब अचानक पहुचे तो परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा । इस मौके पर विजय पांडेय , अक्षय सैनी , श्यामलाल सैनी , कृष्ण सैनी , गौतम गिरी , सुशील श्रीवास्तव , अमित माली , नितेश विश्वकर्मा , रज्जु बाबा , इमरान , मोजम राज , दनिश , सेराज , सदाम गप्पू आदि मौजूद रहे ।

No comments

Post a Comment

Home