सड़क के किनारे गायब किशोर की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

जौनपुर।  जिले के सुजानगंज थाना  क्षेत्र के दीपकपुर निवासी 14 वर्षीय राहुल पुत्र श्याम जी पटेल बुधवार से गायब था जिसका गुरुवार देर शाम सुजानगंज बेलवार सड़क के किनारे शेषपुर मोड़ के पास शव देखा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज रूद्रभान पाण्डेय मय फोर्स पहुँचे । क्षेत्राधिकारी शाहगंज राम भवन यादव, इन्सपेक्टर मुंगराबादशाहपुर केके मिश्रा व भारी  पुलिस बल  के साथ मौके पर पहुंचे ।  पुलिस मौके पर तैनात रही और ग्रामीणों के विरोध के बाद शुक्रवार को दोपहर में को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके पहले पुलिस ने खोजी कुत्ते के साथ हत्यारों की सूरागरसी की लेकिन कोई सूराग नहीं मिल सका। एसडीएम मछली शहर रमापति बिन्द सुबह पहुचे । उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलायी जायेगी।

No comments

Post a Comment

Home