मोहम्मद सोहराब
जौनपुर । मां कामाख्या देवी का दर्शन करने वाले जनपदवासियों के लिये रेल मंत्रालय ने तोहफा दे दिया। इस तोहफा का शुभारम्भ शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर सांसद केपी सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया। मालूम हो कि इन्दौर से गुवाहाटी तक जाने वाली टेªन अब सिटी रेलवे स्टेशन पर रूकेगी जो लखनऊ की तरफ से आने पर 9 बजकर 16 मिनट और वाराणसी की तरफ से आने पर 6 बजकर 15 मिनट पर रूकेगी। रेल मंत्रालय द्वारा इस टेªन के जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव का स्वागत करते हुये लोगों के बीच सांसद श्री सिंह ने कहा कि लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय ने जौनपुरवासियों को यह तोहफा दिया। इसके लिये उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रेलवे लखनऊ मण्डल के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, परविन्द चौहान, पूर्व सभासद सुधांशू सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास अग्रहरि, रविन्द्र मौर्य, सिद्धार्थ सिंह, हेम सिंह, मुकेश, निखिल, आशीष, रोहन, मनीष श्रीवास्तव, सभासद विष्णु सेठ आदि उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment