राजेश अध्यक्ष व ओम प्रकाश चुने गये मंत्री


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थानीय इकाई का चुनाव शनिवार को सहकारी इण्टर कालेज मिहरावां में चुनाव पर्यवेक्षक डा. प्रमोद सिंह की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान राजेश सिंह अध्यक्ष व ओम प्रकाश मंत्री चुने गये। साथ ही राजेश यादव उपाध्यक्ष, ब्रजेश सिंह कोषाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र उपाध्याय आय व्यय निरीक्षक, राम पलट मिश्र, विनय प्रकाश सिंह, अनिल शुक्ल, राजेश सिंह, दिनेश कुमार, आनन्द सिंह, तेज बहादुर, ओम प्रकाश जिला प्रतिनिधि चुने गये। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह यादव, श्रीनाथ सिंह, रघुवीर प्रसाद रजक, विनोद सिंह, राम पलट मिश्र, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, मो. ताहिर, अवधेश सिंह, तेज बहादुर, बृजेश सिंह, बांके लाल प्रजापति, अशोक राम, बलवंत सिंह, दिनेश यादव, अनिल शुक्ल, तबस्सुम बेगम उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home