रोटरी क्लब व सेवा भारती ने लगाया शिविर, सैकड़ों लाभान्वित


जौनपुर। रोटरी क्लब एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख आयाम सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना ब्लाक करंजाकला में लगाया गया। प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में सेवा भारती के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि भारत की सनातन परम्परा में सेवा ही सबसे महत्वपूर्ण मानव धर्म है। शिविरि में 500 से अधिक मरीजों ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण करवाते हुये दवा भी लिया। शिविर में शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर सहित अन्य दवाएं वितरित की गयीं। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. क्षितिज शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रिया पाटिल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अजय पाण्डेय, दन्त रोग विशेषज्ञ डा. जितेन्द्र कुमार, फिजिशियन डा. सुधांशु टण्डन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, सचिव अमित पाण्डेय, सेवा भारती के महामंत्री विमल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, श्याम बहादुर सिंह, रवि मिंगलानी, श्याम वर्मा, मनीष चन्द्रा, शिवांसु श्रीवास्तव, जय किशन साहू, श्वेताब, जगदीश मौर्या, देवेन्द्र सिंह, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, केके मिश्रा, रामबचन पाल मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home