पुलिस लाइन में जवानों के परिजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले जवानों के परिजनों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करते हुये दवा का वितरण किया गया। यह आयोजन शनिवार को प्रातः 9 से 11 बजे तक चला। इसी क्रम में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने निरीक्षण किया जहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल पाण्डेय सहित अन्य आरक्षी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि इसी प्रकार का कैम्प सभी तहसीलों में भी लगवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक कृपाशंकर कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home