उपजिलाधिकारी डा. राकेश पटेल को कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने दी विदाई

जौनपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई द्वारा नगर के लाइन बाजार में स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में जनपद के दो तहसीलों में उपजिलाधिकारी रहे डा. राकेश पटेल का एक सादे समारोह में विदाई दी गयी। इस दौरान डा. पटेल को माल्यार्पण करने के साथ ही बुकें एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर स्वजातीय बंधुओं ने श्री पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अधिकारी बहुत आये-गये किन्तु 2 वर्ष में रहने वाले डा. पटेल जनपद में लोकप्रिय रहे। तत्कालीन मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त करके श्री पटेल ने जनपद का नाम पूरे प्रदेश में बढ़ाया। इंग्लिश क्लब का जीर्णोद्धार, सदर तहसील परिसर का कायाकल्प एवं सर्वाधिक मुकदमों की सुनवाई किया जाना चर्चा का विषय रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम चन्द्र पटेल के  अलावा डा. लालजी पटेल, डा. अरविन्द सिंह, डा. एसएन वर्मा, डा. गुंजन पटेल, रामतिक वर्मा, डा. आलोक सिंह, हेमन्त कुमार, आलोक पटेल, ईश्वर चन्द्र वर्मा, विनोद कुमार, राधेश्याम वर्मा, डा. विजय लक्ष्मी पटेल, सुरेश कुमार, देवानन्द पटेल, राजकुमार, संदीप चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शरद पटेल ने किया।

No comments

Post a Comment

Home