समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं


जौनपुर। जूलाई माह के प्रथम शनिवार पर जनपद के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी क्रम में सरायख्वाजा थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय रहे। इस दौरान अधिकारीद्वय ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनकर कुछेक का निस्तारण कर शेष को शीघ्र निस्तारित करने के लिये मातहतों को निर्देशित किया। इसके साथ ही अधिकारीद्वय ने निर्देशित किया कि जो समस्याएं निस्तारित न हो सकीं, उसके लिये राजस्व व पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारित की जाय। 

No comments

Post a Comment

Home