एसबीआई लाइफ की डिवीजन ब्रांच का हुआ उद्घाटन


जौनपुर। देश की अग्रणी इन्श्योरेंस कम्पनी एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस के डिवीजन ब्रांच का उद्घाटन रीजनल सेल्स मैनेजर लखनऊ अमित साहा ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् श्री साहा ने जिला विकास अधिकारी दयाराम, व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह, शिक्षक नेता डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय सिंह, डा. लालजी पटेल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस मौके पर श्री साहा ने कहा कि एसबीआई लाइफ ने 16 वर्षों में देश में कीर्तिमान बनाया है। आने वाले दिनों में कम्पनी और भी बड़ा कीर्तिमान बनाने हेतु अग्रसर है। जिले में व्यवसाय की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं में इच्छाशक्ति की कमी नहीं है। कमी है तो बस इच्छाशक्ति की। इसी क्रम में एरिया सेल्स मैनेजर (यूपी ईस्ट) विवेक नारायण शर्मा ने कम्पनी की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया जिसके बाद उत्कृष्ट योगदान करने वाले लल्लन मौर्या, नवीन मौर्या, अर्जुन शर्मा, संजय सिंह, नीरज सिंह, राजेश गुप्ता, शिव प्रजापति समेत कई एडवाइजरों को माल्यर्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट किया। अन्त में जौनपुर शाखा के डीएसएम दिवाकर शुक्ला ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रेनर शत्रुघ्न सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जेपी पाण्डेय, आरके सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र शुक्ला, सचिन मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, अनुज सिंह, सुधीर कुमार, अजीत शर्मा, अमर बहादुर उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home