जलालपुर पुलिस ने शराब व गोवंश तस्कर को किया गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के निर्देश में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जलालपुर तहसीलदार सिंह ने क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान हौज के पास से 605 शीशी अवैध शराब के साथ राम प्यारे राजभर पुत्र स्व. तपसी राजभर निवासी हौज थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। इसके अतिरिक्त प्रधानपुर के निवासियों ने पिकअप यूपी 65 डीजे 9043 के साथ अनिल यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ताजपुर माझा थाना जमनिया जनपद गाजीपुर को पकड़ा। पिकप पर 3 राशि गाय, 1 बछड़ा व 1 राशि बछिया लदी थी जिसे गांव वालों द्वारा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त के सम्बन्ध में धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

No comments

Post a Comment

Home