ग्रामीणों ने किया राष्ट्रीय पक्षी का अन्तिम संस्कार


जौनपुर। जनपद के सुइथाकला विकास खण्ड क्षेत्र के कटघर गांव में शनिवार की सुबह विद्युत स्पर्शाघात से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। इस पर जुटे ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे करेंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। सूचना पाकर ग्रामीण इकट्टा हो गये जिन्होंने आपसी सहयोग से पूरे सम्मान के साथ मोर का बगीचे में ले जाकर अन्तिम संस्कार कर दिया। इस पुनीत कार्य में  सीताराम दूबे, सन्तोष यादव, सन्तोष पाण्डेय, अवधेश दूबे सहित तमाम लोग शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home