जलाभिषेक करने आया  काँवरिया सरोवर में डूबा , हालत नाजुक

बाबर 
जलालपुर, जौनपुर,- स्थानीय थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक व पौराणिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर मंगलवार को सावन के पवित्र महीने में दोपहर स्नान कर रहे एक कावारिया सरोवर में डूब  गया |इस आशय की जानकारी होते ही वहां हडकंप मच गया | स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उसे सरोवर से बेहोशी की हालत में  बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया |                                                                                                                     बताते हैं की कावारिया रीतेश कुमार 17 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी लौकरी बाजार कजगांव थाना जाफराबाद का निवासी था | वह अपने भाई के साथ कांवर लेकर अपने मित्रो के संग वाराणसी जा रहा था |वह जब त्रिलोचन महादेव मंदिर पर पहुंचा तो उसने अपने भाई व मित्रों से कहा की स्नान के बाद जलाभिषेक किया जाएगा | इतना कहने के बाद वह सरोवाए में अपने मित्र के साथ कूद गया और उसका भाई लघुशंका करने चला गया | उसका भाई जब लघुशंका  से वापस आया तो अपने भाई को सरोवर में न देख शोर मचाने लगा |उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोग सरोवर कूद गए और बेहोशी की हालत में उसे बाहर निकाले | इस दौरान वहा मौजूद  पुलिस मूक दर्शक बनी रही और पवित्र सावन मॉस में कावंरियों की सहायता के लिए तैनात पुलिस की सूरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई | यहाँ तक की एक भी गोताखोर दिखाई नहीं दिया | आसपास के लोगों ने 108 नंबर की एम्बुलेंस से उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जलालपुर में भर्ती  कराया जहां उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देख चिकितासकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया | घटना के बाद सरोवर के समीप काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और लोगों को सरोवर से दूर रक्खा जारहा है |

No comments

Post a Comment

Home