सिविल जज सहित डा. दिलीप, मनोज वर्मा ने दी जानकारी

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले विधिक साक्षरता जागरूकता पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी दी गयी। जिला जज नन्द लाल के निर्देशन एवं सिविल जज रवि यादव की देख-रेख में यह गोष्ठी सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर के सभागार में हुआ। इस मौके पर महिला व भ्रूण हत्या की रोकथाम पर चर्चा करते हुये कार्यक्रम अध्यक्ष सिविल जज रवि यादव ने कन्या भ्रूण हत्या को समाज का कलंक बताया। साथ ही कहा कि इस पर समाज को जागरूक होना पड़ेगा। अन्त में अत्यधिक मुकदमों को सुलह-समझौते से निबटाने पर बल दिया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी डा. केएस पाण्डेय, संधिकर्ता डा. दिलीप सिंह, तहसीलदार बदलापुर, रिटेनर मनोज वर्मा एडवोकेट, विष्णु दत्त शुक्ला, नेहा, शुभम, जेबी सिंह, ईश नारायण तिवारी, राजेन्द्र सिंह, मुन्ना लाल यादव सहि अन्य वक्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या, नारी विषयक अपराध, यौन अपराध पर चर्चा किया। साथ ही दहेज सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुये विधिक जानकारी लोगों को दी गयी। गोष्ठी का संचालन संधिकर्ता डा. दिलीप सिंह ने किया। गोष्ठी में आये लोगों का स्वागत प्राचार्य विजेन्द्र ने किया तो प्रबन्धक विनोद सिंह ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home