सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 44वां जन्मदिन


जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 44वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी एवं दीर्घायु होने की कामना किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पारसनाथ यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प लेने का दिन है और हम सब समाजवादियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्रित्वकाल में ऐतिहासिक विकास करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सतत् प्रयासरत रहे। हमारे नेता के कथनी और करनी एवं कोई अन्तर नहीं है। उन्होंने मतदाता सूची के पुनः निरीक्षण कार्यक्रम में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील किया कि बूथ स्तर पर कैम्प लगाकर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का कार्य करते हुए मतदाता सूची की निगरानी भी करें। इस अवसर पर तूफानी सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, श्रवण जायसवाल, हिसामुद्दीन शाह, राजनाथ यादव, इन्दू प्रकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात् जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह एवं श्रवण जायसवाल सहित पार्टी के नौजवान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। संचालन पार्टी के महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया। इस मौके पर गजराज यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सूर्यभान यादव, अजय कुमार त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्र, यशवंत यादव, राजेश यादव, अनवारूल हक गुड्डू, रमापति यादव, सुशील श्रीवास्तव, अर्जुन पाल, अनिल दुबे, सुशील चन्द्र दुबे, पूनम मौर्य, मोहित श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार यादव, शकील मंसूरी, राजेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home