30 को होगी फुटबाल संघ की बैठक

जौनपुर। जिले में होने वाली अण्डर 17 फुटबाल लीग 2017 के सम्बन्ध में प्रदेश सचिव समसुद्दीन के निर्देशन में जौनपुर फुटबाल संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक नगर के टीडी इण्टर कालेज में 30 जुलाई दिन रविवार को 3 बजे सुनिश्चित की गयी है। यह जानकारी देते हुये जिला सचिव शम्भूनाथ शर्मा ने बताया कि बैठक में पूरे मैच की कार्य योजना तैयार की जायेगी, इसलिए सभी की उपस्थिति आवश्यक है।

No comments

Post a Comment

Home