पोलियोग्रस्त बच्चों के लिये लगेगा एसेसमेंट कैम्प

जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि जनपद में समस्त पोलियोग्रस्त विकलांग बच्चों जिनकी उम्र 1 से 18 वर्ष तक है, को अवगत कराया गया है कि जिले मेें पोलियोग्रस्त बच्चों की सर्जरी शिविर आयोजन कराये जाने हेतु एसेसमेंट कैम्प लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिये पोलियोग्रस्त विकलांग बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कार्यालय जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन जौनपुर में 15 दिन के अन्दर जमा करा लें जिससे उनको एसेसमेंट कैम्प मेें चिन्हित कर सर्जरी द्वारा इलाज कर लाभान्वित किया जा सके।

No comments

Post a Comment

Home