तीन बच्चों की मां होने वाले समधी के साथ फरार

शाहगंज, जौनपुर (सं.) 18 जून। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत अरगूपुर गांव में शादी के चार दिन पूर्व होने वाले समधन को लेकर समधी फरार हो गया जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित पूरे गांव मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश सिंह 42 वर्ष निवासी चन्दापुर बटाऊवीर थाना बदलापुर के बेटी की शादी ओमबाला 40 वर्ष पत्नी रामजीत सिंह निवासी अरगूपुर कला के बेटे सोनू के साथ तय है। बताते हैं कि राजेश व ओमबाला के बीच काफी गहरे सम्बन्ध हो गये थे जिसके चलते सोनू ने शादी से एक पखवाड़े पूर्व इनकार कर दिया जिससे अपने सम्बन्धों को जारी रखने हेतु सारी मर्यादाओं को धता बताते हुये शादी की नियत से राजेश सिंह अपने होने वाली समधन ओमबाला को लेकर लेकर फरार हो गया।
बताते हैं कि ओमबाला को राजेश ने जेवर व पैसे के साथ बीबीगंज बाजार बुलाया जहां से दोनों फरार हो गये। बता दें कि ओमबाला 3 बच्चों की मां है। पुत्र सोनू सिंह ने राजेश सिंह के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया जिस पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी है।

No comments

Post a Comment

Home