जफराबाद विधायक ने किया तालाब का उद्घाटन


जौनपुर। भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि बीते 22 जून को अतिदोहित विकास खण्ड सिरकोनी के ग्राम शिवपुर में सिंहासन सिंह के खेत पर तालाब का उद्घाटन जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा हुआ जहां उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिये किसान अपना पंजीकरण अवश्य करायें तथा खेती के साथ फल, फूल व पशुपालन भी अपनाकर अपनी आय दुगुना करें। इस दौरान उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय द्वारा किसानों के रजिस्ट्रेशन, मृदा नमुना, कृषि यंत्रीकरण, एग्रीजंक्शन, कृषि बीमा, योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय सुग्रीव प्रसाद वर्मा ने वर्षा से पहले खेत की मेड़बन्दी ग्रीष्मकालीन जुताई से होने वाले लाभ के बारे में बताया। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ने बताया कि खेत तालाब योजना के अर्न्तगत तालाब खुदवाया जाना है जिसकी कुल लागत 105000 रूपये अनुदान विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में जमा कर दिया जायेगा। शेष 50 प्रतिशत किसान द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। तालाब का निर्माण किसान द्वारा स्वयं अपने खेत पर मशीन द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर अवर अभियंन्ता जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home