आँन लाइन ठगी-पार्सल में मोबाइल की जगह मिली गणेश की मूर्ति और दूसरे में मिला लाकेट


बाबर
जलालपुर , जौनपुर -- संचार क्रान्ति के इस दौर में आँन लाइन सामानों की खरीदारी का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है | विशेष कर आँन लाइन खरीदारी के प्रति युवा तबका अधिक आकर्षित दिखाई दे रहा है | इस प्रकार की खरीदारी अभी तक शहरों में अधिक देखि जारही थी | लेकिन अब यह सिलसिला ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई दे रहा है | कुछ ऐसा ही मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मझवारा   व प्रधानपुर गाँव का प्रकाश में आया है | दोनों गावों के दो युवाओं ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर यह आरोप लगाया है की आँन लाइन बुक किये गए सैमसंग की मोबाइल की जगह गणेश जी की मूर्ति और गिलट की एक सिकड़ी मिली है |                    घटना के सम्बन्ध में बिशुनपुर मझवारा गाँव निवासी रंजन चौबे व प्रधानपुर  गाँव निवासी धीरज  ने थाने पर दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है की विगत कुछ समय पहले दोनों ने सैमसंग मोबाइल व एक हार के लिए आँनलाइन आवेदन किया था | अचानक जलालपुर डाक विभाग से एक दिन फोन आया की आप लोगों  आफिश का पार्सल आया हा | दोनों काफी खुश हो कर पोस्टआफिस गए और रंजन द्वारा मोबाइल का 3500,और धीरज ने हार का 1000रुपया जमा  कर पार्सल ले लिया , लेकिन जब दोनों पार्सल  खोला गया तो रंजन के पार्सल में गणेश जी की मूर्ति और धीरज के पार्सल में एक तांबे का लाकेट निकला | जिसे देखते ही दोनों आँन लाइन खरीदारों के होश उड़ गए | दोनों पीड़ितों ने घटना की तहरीर स्थानीय थाणे पर दे दी है | तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है |                                                                                  

No comments

Post a Comment

Home