समाधान दिवस के लिये अधिकारियों का रोस्टर जारी

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस) अनुभाग 3 द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार इसे थाना समाधान दिवस के रूप में आयोजित करने के विस्तृत निर्देश निर्गत किये गये हैैं जिसके क्रम में जनपद के राजस्व विभाग के अधिकारियों को माह जुलाई से सितम्बर का रोस्टर जारी किया गया है। रोस्टर के अनुसार तहत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जुलाई के प्रथम शनिवार को जलालपुर, जफराबाद, तृतीय शनिवार को खुटहन, सरपतहां, अगस्त के प्रथम शनिवार को कोतवाली, लाइन बाजार, तृतीय शनिवार को गौराबादशाहपुर, केराकत, सितम्बर के प्रथम शनिवार को खुटहन, खेतासराय, तृतीय शनिवार को केराकत, जलालपुर में रहेंगे। इसी तरह अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व जुलाई के प्रथम शनिवार को बरसठी, मीरगंज, तृतीय शनिवार को ंनेवढ़िया, मड़ियाहूं, अगस्त के प्रथम शनिवार को सुजानगंज, मुंगरा बादशाहपुर, तृतीय शनिवार को बदलापुर, सिंगरामऊ, सितम्बर के प्रथम शनिवार को सिकरारा, मछलीशहर, तृतीय शनिवार को रामपुर, सुरेरी में रहेंगे। नगर मजिस्ट्रेट जुलाई केेे प्रथम शनिवार को लाइन बाजार, तृतीय शनिवार को अगस्त के प्रथम शनिवार को जफराबाद, तृतीय शनिवार को कोतवाली, सितम्बर के प्रथम शनिवार को लाइन बाजार, तृतीय शनिवार को जफराबाद में रहेंगे। उप जिला मजिस्टेªट शाहगंज जुलाई के प्रथम शनिवार को खुटहन, तृतीय शनिवार को खेतासराय, अगस्त के प्रथम शनिवार को शाहगंज, तृतीय शनिवार को सरपतहां, सितम्बर के प्रथम शनिवार शाहगंज, तृतीय शनिवार को सरपतहां रहेंगे। उप जिला मजिस्टेªट केराकत जुलाई के प्रथम शनिवार को केराकत, तृतीय शनिवार को गौराबादशाहपुर, अगस्त के प्रथम शनिवार को जलालपुर, तृतीय शनिवार को चंदवक, सितम्बर के प्रथम शनिवार को केराकत, तृतीय शनिवार को चंदवक रहेंगे। उप जिला मजिस्टेªट सदर जुलाई के प्रथम शनिवार को सरायख्वाजा, तृतीय शनिवार को सिकरारा, अगस्त के प्रथम शनिवार को बक्शा, तृतीय शनिवार को सिकरारा, सितम्बर के प्रथम शनिवार को बक्शा, तृतीय शनिवार को सरायख्वाजा रहेंगे। उप जिला मजिस्टेªट बदलापुर जुलाई के प्रथम शनिवार को बदलापुर, तृतीय शनिवार को सिंगरामऊ, अगस्त के प्रथम शनिवार को महाराजगंज, तृतीय शनिवार को सुजानगंज, सितम्बर के प्रथम शनिवार को बदलापुर, तृतीय शनिवार को सुजानगंज रहेंगे। उप जिला मजिस्टेªट मछलीशहर जुलाई के प्रथम शनिवार को मछलीशहर, तृतीय शनिवार को मुंगराबादशाहपुर, अगस्त के प्रथम शनिवार को मीरगंज, तृतीय शनिवार को पंवारा, सितम्बर के प्रथम शनिवार को मीरगंज, तृतीय शनिवार को मछलीशहर रहेंगे। उप जिला मजिस्टेªट मड़ियाहूं जुलाई के प्रथम शनिवार को मड़ियाहूं, तृतीय शनिवार को रामपुर, अगस्त के प्रथम शनिवार को बरसठी, तृतीय शनिवार को सुरेरी, सितम्बर के प्रथम शनिवार को नेवढ़िया, तृतीय शनिवार को मड़ियाहूं रहेंगे। श्री मिश्र ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त सेक्टर के अनुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक थाना समाधान दिवस में थाने पर रहकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पक्षकारों की एक साथ सुनवाई कर पंचायती तरीके से अधिकतम समस्याओं का मौके पर निस्तारण करायेंगे।

No comments

Post a Comment

Home