
थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला प्रधान ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है की वह गुरूवार को पूर्वान्ह लगभग ११ बजे सरकारी काम से अपने पति के साथ ब्लाक मुख्यालय बाइक से पहुंची | वह जैसे ही ब्लाक के मुख्य गेट से अन्दर जाने लगी की गेट पर पहले से खड़े तीन लोगो ने रोक लिया और चीरहरण का प्रयास करने लगे | जिसे देख प्रधान पति पत्नी की सुरक्षा में बाइक खड़ी कर दौड़ पड़ा | प्रधान पति के विरोध को देख दबंगों ने महिला प्रधान के सामने ही उसके पति की जम कर पिटाई करदी | घटना से आहत पीड़ित महिला प्रधान अपने पति के साथ थाने पहुँच कर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर न्याय की मांग की है | दिन दहाड़े दलित महिला प्रधान के साथ हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र की दलित बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है | साथ ही आस - पास के गावों की दलित महिलायें भी अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं | फिलहाल पुलिस महिला प्रधान की तहरीर पर आरोपियो की सरगर्मी से तलाश शुरू करदी है |
No comments
Post a Comment