आज के भागमभाग जीवनशैली में संजीवनी है योगः कमलेश दीक्षित


जौनपुर। आओ संवारें आज को, कल का पता नहीं, की प्रेरणा गीतों के साथ योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से जन-जन को स्वस्थ और खुशहाल रखने के उद्देश्य से योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर गुरूवार को 5वंे दिन भी जारी रहा। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नगर के टीडी इण्टर कालेज में चल रहे शिविर के मुख्य अतिथि अपर आरक्षी अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित ने योग के विविध पक्षों का उल्लेख करते हुये बताया कि आज के इस आपाधापी और भागमभाग जीवनशैली में योग एक संजीवनी की भूमिका में देखी जा सकती है। यह न केवल उच्च कोटि के तनाव को कम कर सकता है, बल्कि स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाने का इससे बेहतर कोई साधन ही नहीं है।
इसी क्रम में योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास कराते हुये मुख्य प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी ने पतंजलि योग सूत्रों के साथ अष्टांग योग व रोगानुसार विविध प्रकार के आसन, व्यायाम, प्राणायामों सहित पथ्य व अपथ्य चर्चा किया। इस अवसर पर रामजी योगी, शशि आर्या, अचल हरीमूर्ति, प्रो. वीडी शर्मा, शशिभूषण, पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी, ममता भट्ट, डा. हेमन्त, मोहन सिंह, डा. ध्रवराज, डा. चन्द्रसेन, अमरावती पाल, शकुन्तला सिंह, दीपक योगी, राजकुमार सिंह, विपिन कुमार, संतोष कुमार, जगदीश, सिकंदर, रामकुमार के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home