शिविर में योग गुरू लोगों को बता रहे आसन व प्राणायाम


जौनपुर। वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने वाली विधा योग उच्च कोटि की साधना पद्धति के साथ उच्च कोटि की चिकित्सा पद्धति है जिसको अब हर उम्र के लोग बहुत तेजी से अपनाकर खूबसूरत स्वास्थ्य के साथ जीवन के हर में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि आने वाला कल पुनः इसी प्राचीनतम विद्या योग के बल पर पुनः विश्व गुरू बनने की दहलीज पर खड़ा दिख रहा है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नगर के टीडी इण्टर कालेज में चल रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के शनिवार को सातवें दिन के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। इस दौरान हर उम्र के अनुसार योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से सम्बन्धित विविध प्रकार के आहार-विहार के साथ आसन, व्यायाम व प्राणायामों का क्रियात्मक और सैद्धांतिक अभ्यास प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति व प्रशिक्षक डा. ध्रुवराज योगी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, राजेश चौबे, अंकित मिश्रा, डा. विजय गुप्ता, जयसिंह योगी, शकुन्तला, अमरावती पाल, नीलम सिंह, निशा सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home