नकली सामान बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार


जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने नकली सामान बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार वादी अनूप ने सूचना दिया कि रामचन्दर पुत्र नाथा सोनकर निवासी बारी रोड थाना गौरा अपने बीज भण्डार की दुकान पर वायर कम्पनी के ग्लेमर कीटनाशक प्रोडक्ट का नकली माल के रुप में बेचते हैं। इसी सूचना पर धारा 63/65 कापी राइट एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करके उक्त दुकान पर छापेमारी करके दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात् आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home