नई दिल्ली: आजकल जब किसी भारतीय को किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो वह ट्वीट का सराहा लेते हुए मंत्रियों से मदद की गुहार लगाता है। इसी क्रम में एक नाम और जुड़ गया है। यू-ट्यूब पर कॉमेडी सेंसेशन पर लिली सिंह ने टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों पर वीजा में देरी का आरोप लगाते हुए सुषमा स्वराज को ट्वीट कर भारतीय वीजा दिलाने के लिए मदद मांगी है, यही नहीं उन्होंने अपनी गुहार प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाई है। यू-ट्यूब पर कॉमेडी कर अपना अलग मुकाम हासिल करने वाली लिली सिंह इस माह के अंत में भारत आना चाहती हैं।
विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया मामला
उनके एक प्रशंसक ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें लिली द्वारा उच्चायोग में हुई परेशानियों का जिक्र किया गया ह,वहीं भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया कि लिली को बिजनेस वीजा एक घंटे में जारी कर दिया था। इस पर लिली ने ट्वीट किया कि मुझे एक साल का वीजा देने का वादा किया गया था,लेकिन दिया सिर्फ तीन महीनों का। दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय हाई कमिश्नर से कैनेडा में मिलने के लिए लिली को कहा है।
No comments
Post a Comment