राज्यमंत्री, सांसद, विधायक ने संयुक्त रूप से किया पेयजल योजना का शिलान्यास


जौनपुर। परेवा ग्रामसभा पेयजल योजना व लगधरपुर पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास गिरीश यादव राज्यमंत्री नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर राम चरित्र निषाद व विशिष्ट अतिथि विधायक मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान से हुआ। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल निगम रख-रखाव एम.ए. किदवई ने बताया कि रामपुर के लगधरपुर, केशोपुर, चत्तुरपुर, बेनीपुर, कोहड़र, कोहड़ा, पुरेनोनिया, अराजी बोहरा के लाभ के लिये परेवा ग्रामसभा पेयजल योजना का शिलान्यास कराया गया है। मुख्य अतिथि श्री निषाद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयास से जिले के 10 हजार आबादी वाले ग्रामसभाओं को पानी की टंकी से शुद्ध जल उपलब्ध कराया जायेगा। राज्यमंत्री श्री यादव ने बताया कि हमारी सरकार गरीब किसान मजदूर सबका विकास कर रही है। सड़क, पानी, विद्युत, शिक्षा के लिये हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा फसल बीमा योजना, पेयजल, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण आदि योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को उपलब्ध करा रही है। 2022 तक देश के सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको मकान उपलब्ध कराया जायेगा। सचांलन डा. प्रमोद सिंह ने किया। इसी क्रम में रामपुर के ग्राम राजापुर, कुसहा, सिकारपुर, भोरा के लाभ हेतु योजना का शुभारम्भ हुआ। संचालन शिवशकंर गुप्ता ने किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

1 comment

Home