गाँव में खुलीं शराब की दूकान महिलाओं ने किया विरोध



बाबर 

जलालपुर ,जौनपुर , स्थानीय थाना अंतर्गत त्रिलोचन बाजार के समीप खालिसपुर गाँव में शनिवार को खुले शराब के ठेके के विरोध में गाँव की सैकड़ों महिलाओं ने  जम कर बवाल मचाया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब के ठेके को बंद कराकर मामले को किसी प्रकार शांत कराया |
गौर तलब हो की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शराब की सभी दुकाने राष्ट्रीय राज मार्ग से दूर हट कर खोलने का आदेश जारी किया है | आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय  राज मार्ग की दुकाने अब गाँव में खुलन लगी हैं | जिसके तहत शनिवार को खालिसपुर गाँव में शराब की एक दूकान खोली गई | दूकान खुलते ही गाँव की सैकड़ों महिलायें और बच्चे पूर्व प्रधान उषा राजभर के नेत्रित्व में शराब की दूकान पर पहुँच कर बवाल और हंगामा शुरू कर दिया |महिलाओं का आरोप था की गाँव की घनी आबादी के बीच शराब की दूकान नहीं खुलनी चाहिए क्यूँ की जिस स्थान पर दूकान खोली गई है उसी स्थान से बराबर गाँव की महिलाओं व् बच्चियों का हर समय आना - जाना रहता है | गाँव में शराब की दूकान कुलने के विरोध में हंगामे की खबर मिलते  ही १०० नम्बर की गाडी मय पुलिस के मौके पर पहुँच गई | कुछ देर बाद एस आई संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुँच गए और शराब की दूकान को बंद कराकर मामले को शांत कराया | मौके पर पहुंचे त्रिलोचन बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने भी गाँव की महिलाओं का साथ देते हुए प्रशासन को चेतावनी देकर कहा की शराब की दूकान गाँव की बस्ती से दूर खुलवाया जाय |अगर ऐसा नहीं किया गया तो त्रिलोचन बाजार व्यापार मंडल को वाराणसी - लखनऊ राष्ट्रीय राज मार्ग अवरुद्ध करने के लिए विवश होना पड़े गा |

No comments

Post a Comment

Home