वीरेन्द्र प्रताप बनाये गये बार कौंसिल के सदस्य

जौनपुर। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र प्रताप सिंह को अनुशासन समिति बार कौंसिल उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित कर दिया है। इसकी जानकारी होने पर कलेक्टेªट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, केदारनाथ यादव, महेन्द्र प्रताप सिंह, रामकृष्ण पाठक, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्त, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों ने श्री सिंह को बधाई दिया है। इसके लिये सभी अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल के सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह एडवोकेट के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home