क्षेत्र मे हो रहे अवैध खनन व ब्लास्टिग पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

मिर्जापुर।अहरौरा थाना क्षेत्र के गॉव सभा सोनपुर के हनुमान मन्दिर पर क्षेत्रीय किसानो ने पहाड़ों पर हो रहे अवैध खनन व ब्लास्टिग को लेकर किया पंचायत ।  वही अवैध खनन के खिलाफ गॉव के युवक द्वारा आवाज उठाने पर पुलिस व खनन विभाग द्वारा गलत ढंग से फसाये जाने का जमकर किया गया  विरोध । युवक के समर्थन में सोनपुर घाटी में रविवार को सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान युनियन के नेता सिद्धनाथ सिंह ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सोनपुर घाटी में बड़े पैमाने पर अवैध ढंग से हैवी ब्लास्टिंग हो रहा है जिस से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बिगड रही है । ओर  ब्लास्टिग सारा क्षेत्र हिल जा रहा है आये दिन हो रहे अवैध ब्लास्टिंग से  मकानों में दरारे  पड़ते जा रहे हैं। साथ ही अवैध ब्लास्टिंग व खनन से पर्यावरण पर भी जबर्दस्त असर पड़ रहा है। पूरा इलाका प्रदूषित हो गया है, उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत एक बड़ी क्रशर कंपनी पर आरोप लगाया कि उक्त कम्पनी ने जहां मानकों के विपरीत जाकर अवैध ब्लास्टिंग व खनन को अंजाम दिया है वही क्षेत्र के सार्वजनिक व सिचाई विभाग के नहर को भी पाट कर रास्ता बना लिया है । प्रदर्शन कर रहे  लोगों ने पुलिस महकमा पर भी अवैध खनन कर्ताओं के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया।प्रदर्शन कारीयो  का आरोप है कि पुलिस महकमा फरियाद करने वालों को ही अवैध खनन के आरोप में मुकदमा कायम कर उन्हें फंसा रही है। किसानो ने मांग किया कि अवैध खनन के मामले में फर्जी मुकदमे में युवक को फंसाने के आरोप में थानाध्यक्ष अहरौरा के खिलाफ कार्रवाई की जाय।प्रदर्शन कारियो ने चेतावनी दिया कि मागे नहीं मानी गयी तो 14 अप्रैल को तहसील का घेराव किया जाएगा।प्रदर्शन में सिद्ध नाथ सिंह,गुलबदन मौर्या, बुधिराम सिंह, संतोष पांडेय, रामसजीवन मौर्या, विरेंद्र सिंह, रामसमुझ सिंह, आदि शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home