
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.80 डॉलर चढ़कर 1,258.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 6.3 डॉलर की तेजी के साथ 1,260.3 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
बाजाार विश्लेषकों का कहना है कि अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु की चमक बढ़ी है। साथ ही भू-राजनैतिक गतिविधियों की चिंता में निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित धातु का रुख किया है। उनका कहना है कि रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में मेट्रो में हुए विस्फोट के आतंकवादी हमला होने की आशंका में शेयर में निवेशकों का विश्वास कमजोर पड़ा है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात से पहले सोने को बल मिला है। लंदन में चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 18.33 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
No comments
Post a Comment