तीन तलाक विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में 3 तलाक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां प्रबुद्ध मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लेते हुये उक्त विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा समाज के सभी वर्गों को समानता का अधिकार प्रदत्त है। नारी सशक्तिकरण के दौर में तीन तलाक की प्रथा प्रबुद्ध समाज के लिये अभिशाप है। ऐसी कुरीतियां मानवता को कलंकित करती है। आज लोगों को इस विषय में जागरूक करने की आवश्यकता है। परिषद अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही इस निन्दनीय प्रथा का जमकर विरोध करेगा। साथ ही मुस्तफा ने कहा कि इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ कुरान में 3 तलाक सम्बन्धी नियमों का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, इसलिये अब लोगों को एकजुट होकर धर्म के नाम पर हो रही महिलाओं की मानसिक प्रताड़ना का विरोध करना चाहिये। इस अवसर पर मो.इजराइल, मो. इदरीस, सहबे आलम, मो. रईस आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home