बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बनायी प्रणब मुखर्जी के लिए यह खास डिश


नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन शेख हसीना और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। शेख हसीना ने अपने दौरे के दूसरे दिन भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए मेजबान बनीं और उनके लिए ‘उबली हुई हिलसा’ (Steamed Hilsa) मछली बनाई।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंची और वहां के किचन में गई। उनके साथ राष्ट्रपति भवन के 6 और शेफ (खानसामे) मौजूद थे, जिन्होंने अधिकतर खाना बनाया, लेकिन प्रणब मुखर्जी के लिए स्टीमड हिलसा उन्होंने खुद बनाई, क्योंकि वह मुखर्जी का अपने बड़े भाई की तरह सम्मान करती हैं। यही नहीं शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भी हिलसा मछ्ली बनाई थी। हालांकि उस समय ममता बांग्लादेशी पीएम के कौशल का स्वाद नहीं चख सकीं, क्योंकि रात के खाने के लिहाज से काफी समय था।

No comments

Post a Comment

Home