होली मिलन एवं कवि सम्मेलन में बही गीत, गजल, छंद की धारा


जौनपुर। नगर पालिका परिषद के मैदान पर बीती रात होली मिलन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां जनपद के अलावा प्रदेश के नामी-गिरामी कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्यक्रम आयोजक निखिलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति एवं स्वागताकांक्षी अफजाल अहमद पूर्व विधायक और शशांक सिंह रानू अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने अतिथियों, कवियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसंत योगी देवनाथ की उपस्थिति में रचना तिवारी सोनभद्र, डा. पीसी विश्वकर्मा प्रेम जौनपुरी, कमल नयन मधुकर वाराणसी, सत्य प्रकाश अनाम, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डा. अशोक शर्मा, डा. प्रमोद वाचस्पति, आकिल जौनपुरी, राजदेव यादव सहित अन्य कवियों व शायरों ने अपनी गीतों, गजलों, मुक्तकों, छंदों के माध्यम से जादू बिखेरा। इसी क्रम में मुख्य अतिथि देवनाथ, पूर्व विधायक अफजाल अहमद, व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम को सराहा। कार्यक्रम का संचालन मजहर आसिफ ने किया। अन्त में कार्यक्रम आयोजक निखिलेश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एकराम सौदागर, मोती लाल यादव, विजय सिंह, मुन्ना राजा, आनन्द अग्रहरि, सरताज सिद्दीकी, महेन्द्रदेव विक्रम, राहिल, मनीषदेव, मजहर, नसीम जिलानी, निशाकांत द्विवेदी, संतोष सिंह, अजहर सिद्दीकी, संजय सिंह, मुन्ना ओझा, रिंकू सरदार, लालचन्द्र निषाद, तरनजीत सरदार, राजन अग्रहरि, फाजिल सिद्दीकी, मयंक मिश्रा, तोराब, रूसी सोनकर, डा. जाफरी, अनिल साहू, डा. अंसार, मो. माजिद, एजाज अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home