राज्यमंत्री ने किया क्लीनिक का उद्घाटन


जौनपुर। चिकित्सकीय क्षेत्र में आज भी होम्योपैथ पूरी दुनिया में सबसे अच्छी चिकित्सा पद्धति है। उक्त बातें नगर के खोवा मण्डी में खुले सत्य नारायण होम्योपैथिक क्लीनिक का उद्घाटन करते हुये सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कही। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विन्देश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, हीरामनी देवी, हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट, सुशील विश्वकर्मा, सुरेन्द्र चन्द्र विश्वकर्मा, राजेश कुमार, अमरनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में डा. संदीप विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home