राज्यमंत्री से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद शाखा का एक प्रतिनिधिमण्डल रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष मो. असलम के संरक्षकत्व एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मिला। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मिले शिक्षकों ने मंत्री जी को 7 सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपते हुये मांग किया कि इसको शासन में पहुंचाकर पूर्ण कराने की कृपा करें। इस पर मंत्री जी ने शिक्षकों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह, डा. श्याम शरण सिंह, राय साहब यादव, शिव कुमार सरोज, अनिल दीप चौधरी, डा. हेमंत यादव, अच्छे लाल चौधरी, आनन्द यादव, रिजवानुल हसनद सिद्दीकी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home