सीडा उद्योग बन्धुओं की बैठक 25 को


जौनपुर। एचपी सिंह उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 25 अप्रैल को पूर्वान्ह 12 बजे कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह की अध्यक्षता में होने वाली जिला/सीडा उद्योग बन्धु की बैठक सुनिश्चित की गयी है। उद्यमियों की उद्योग से सम्बन्धित कोई समस्या हो, वे बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत करें जिससे उस पर समिति द्वारा कार्यवाही की जा सके। समिति के समस्त सदस्य, उद्यमी संघ के पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग करें।

No comments

Post a Comment

Home