निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 10 अप्रैल को


जौनपुर। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की जनपद शाखा की बैठक अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के आवास पर हुई जहां डा. सीबी यादव ने डायरिया रोग पर प्रकाश डाला तो डा. राजेश उपाध्याय ने मौसमी जुकाम व बुखार पर चर्चा किया। साथ ही डा. सम्पूर्णानन्द अस्थाना ने मौसम परिवर्तन से चेचक के प्रकोप होने की बात कही। इसी क्रम में डा. ब्रह्मदेव पाण्डेय ने सभी चिकित्सकों से अपील किया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल से लेकर विश्व होम्योपैथिक दिवस 10 अप्रैल तक अपने क्लीनिक पर चेचक प्रतिरोध दवा का निःशुल्क वितरण करें। साथ ही 10 अप्रैल को नखास के प्रतिमा विजर्सन घाट पर प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एवं चेचक प्रतिरोध दवा वितरण शिविर लगाने की बात कही। केन्द्रीय उपाध्यक्ष डा. ब्रह्मदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. अमरनाथ पाण्डेय, डा. राधेश्याम मिश्र, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. अशोक मिश्र, डा. संजेश विश्वकर्मा, डा. संदीप विश्वकर्मा, डा. जय प्रकाश यादव, डा. राजमूर्ति यादव, डा. कैलाशनाथ मिश्र, डा. अरविन्द सिंह, डा. ब्रजेश सिंह, डा. जफरूल हसन, डा. अतुल मौर्य, डा. मुख्तार अहमद, डा. आशीष पाण्डेय, डा. अभयराज यादव, डा. मनीष मौर्या, डा. सुल्तान रजा, डा. लक्ष्मी जायसवाल, डा. हरीश उपाध्याय, डा. शिवचन्द्र यादव मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home