1 करोड़ की लागत से तैयार होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रंजीतपुर


जौनपुर। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रंजीतपुर में निर्माण के लिये 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी जो जमीन के अभाव में आज वापस हो जाती। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मिलने से वंचित रहना पड़ता। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह के विशेष प्रयास से तहसील सदर परगना हवेली के ग्राम रंजीतपुर में 0.295 हेक्टेयर जमीन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार को उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रथम किस्त 50 लाख की लागत से राजकीय निर्माण निगम द्वारा 1 वर्ष के भीतर भवन बनाकर उपलब्ध करा दिया जायेगा। प्रथम किस्त उपभोग के बाद द्वितीय किस्त 50 लाख रुपये उपलब्ध होगी।

No comments

Post a Comment

Home