Break News

Sticky Grid(5)

Latest News

World News{#d70f81}

Lucknow{#fcb315}

Utter Pradesh{#32bba6}

Health{#1BAEE0}

Featured post

वतन से मुहब्बत ही हमारी पहचान है, एस एम मासूम

   वतन से मुहब्बत  ही हमारी पहचान है,एस एम मासूम  जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर में माहे मुहर्रम का चाँद होते ही पहली मुकर्रम से दो महीने आठ द...

LATEST POSTS

ईद पर्व हेतु ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायज़ा,दिया निर्देश

item-thumbnail
(सोहराब) 
जौनपुर। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मछलीशहर पड़ाव स्थित ईदगाह का चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मौर्य ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैरिकेडिंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि ईद से पूर्व सभी व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विशेष रूप से ईदगाह परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने तथा प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त रखने को कहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर कमेटी के सभासद अष्पक मंसूरी, अशोक कपिल चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
डॉ. रामसूरत मौर्य ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जानी चाहिए कि त्योहार हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को आगामी ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
Read more »

हरदीपुर न्याय पंचायत में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न, नामांकन व गुणवत्ता पर दिया गया जोर

item-thumbnail
( सोहराब )
जौनपुर, 17 मार्च 2026। न्याय पंचायत हरदीपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर में मंगलवार को शिक्षक संकुल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह शैक्षिक और प्रेरणादायी बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा आत्मपरिचय एवं प्रेरणा गीत की प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने शिक्षा के प्रति उनके उत्साह और आत्मविश्वास को दर्शाया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संकुल कमलेश सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, छात्र नामांकन में वृद्धि एवं विद्यार्थियों के ठहराव (रिटेंशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह अपने विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें और उन्हें निरंतर विद्यालय से जोड़े रखें।
उन्होंने विद्यालयों को ‘निपुण’ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रिंट-रिच सामग्री, शिक्षक संदर्शिका तथा टीएलएम किट के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। साथ ही शिक्षकों को नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों को अपनाने और बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सुझाव दिए। इस दौरान शिक्षकों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में शिक्षक संकुल कमलेश सिंह, शिवप्रकाश मौर्य, बृजेश पांडेय, अरुण कुमार उपाध्याय, अध्यापिका नीतू, प्रतिमा गुप्ता सहित न्याय पंचायत हरदीपुर के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं संकुल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
Read more »

जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा प्रकरण पर प्रशासन सख्त

item-thumbnail
जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा प्रकरण पर प्रशासन सख्त
जौनपुर, 16 मार्च 2026 जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र आज माननीय उच्च न्यायालय में पारित एक वाद के संबंध में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने हेतु प्रातः प्रयागराज के लिए प्रस्थान किए थे। इसी दौरान उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक विशेष राजनीतिक दल के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अपना एकाधिकार जताते हुए उसे कपड़े से बांध दिया गया है।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रतिमा से कपड़ा हटवा दिया गया।
इसके पश्चात नगर पालिका परिषद एवं डॉ० भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सकारात्मक संवाद किया गया। वहीं, शेष आवश्यक कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read more »

अज्ञात अराजकतत्वों ने लगाई आग, दो एकड़ सरसों की फसल जलकर राख

item-thumbnail


 जौनपुर। थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम देवरिया, पोस्ट बरपुर निवासी अभयराज यादव और उदयराज की करीब दो एकड़ सरसों की फसल अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा आग लगाए जाने से जलकर राख हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि किसानों ने अपनी सरसों की फसल काटकर मड़ाई के लिए खेत में ही इकट्ठा कर रखी थी। इसी दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखी पूरी फसल जलकर राख हो गई।

खेत से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। काफी देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक पूरी सरसों की फसल जल चुकी थी।

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 100 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। साल भर की मेहनत से तैयार फसल के जल जाने से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो

Read more »

रमजान की फजीलत चारों तरफ बरकतों की नूर में बरस रही है

item-thumbnail
रमजान की फजीलत चारों तरफ बरकतों की नूर में बरस रही है 
नन्हे बच्चे भी कर रहे हैं कुरान की तिलावत

जौनपुर। मुकद्दस माहे रमजान में बच्चे भी रोजा रखते हुये मस्जिद में कुरान की तिलावत कर रहे हैं।
शहर के मदरसा हनफिया स्थित नवाब साहब का अहाता मदीना मस्जिद में नमाज के लिए लोग पहुंच रहे हैं। 6 साल से 14 साल तक के बच्चे भी इस पाक महीने में पूरी कुरान की तिलावत कर रहे हैं । उसके साथ ही दीनी मालूमात भी हासिल कर रहे हैं । एक साथ मस्जिद में बैठकर इफ्तार भी कर रहे हैं। 
 हजरत मौलाना कयामुद्दीन, हाफिज मोहम्मद हसीन बच्चों को अच्छे दीनी संस्कार के रोजे की फजीलत से रूबरू करा रहे हैं । वे नाते नबी का नजराना भी बच्चों से सुन रहे हैं । मां बाप भी खुश हैं कि बच्चे अच्छी तालीम इस पाक महीने में रोजा रख कर के अल्लाह की इबादत में लगे हैं । माहे रमजान में इबादत का शबाब बच्चों के साथ-साथ उनके मां-बाप को भी मिलता रहेगा। कुछ बच्चे हाफिज ए कुरान भी हो रहे हैं। रमजान की फजीलत चारों तरफ बरकतों की नूर में बरस रही है।

मरकाजी सीरत कमेटी के साबिक नायब सदर शकील मंसूरी ने कहा कि अल्लाह का हम बंदों के ऊपर करोड़ों एहसान हैं । उसने हमें रमजान जैसी अजीम नेमत से नवाजा है। रोजा इबादत का दरवाजा है। अगर हम किसी को बताए नहीं तो उसे इल्म नहीं होगा कि हम रोजा हैं। लिहाजा इसे शहरे रमजान यानी अल्लाह का महीना कहा जाता है।
Read more »

निरक्षरता का कलंक मिटाने को हजारों ने दी साक्षरता परीक्षा, महिलाओं की भागीदारी रही अधिक

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद जौनपुर में रविवार 15 मार्च 2026 को राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन जिले के 21 विकास खंडों तथा 1 नगर क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया।
इस परीक्षा में कुल 12,648 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 8,561 महिलाएं और 4,087 पुरुष शामिल रहे। आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही, जो साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सत्येंद्र गुप्ता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी/एआरपी, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नोडल प्रधानाध्यापक सहित चित्रसेन चौहान, विकास गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी।
Read more »
Older Posts
Home