जौनपुर । अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी की सहयोगी शाखा हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को ज़िला चिकित्सालय में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीदों की शहादत को समर्पित एवं एल ओ सी बार्डर पर घायल जवानों को 30 यूनिट ब्लड रक्तदान शिविर लगाकर प्रशासन के हवाले किया ।
रक्तदान से पहले ज़िला चिकित्सालय के संगोष्ठी भवन में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत को लेकर जनता में पाकिस्तान के प्रति भारी रोष है ।
यह मौका सेना के प्रति एकजुटता दिखाने का है। हम शहीदों की स्मृति में रक्तदान करके उन्हें श्रद्धांजलि दें रहे है साथ ही शहर के अस्पतालों में खून की कमी को भी दूर करेंगे ।
शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहंदी कहा कि हम इस कार्यक्रम से सेना को संदेश देना चाहते हैं कि युद्ध जैसे हालात में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है ।
अंजुमन इंकलाब हुसैनी के संरक्षक एवं प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैनी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों ने अपना रक्त बहाकर हम देशवासियों को जीवन दान दिया है, आज उन भारत माँ के वीर लालों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में आये हुए नौजवानों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में जो रक्तदान किया है निश्चित ही इससे सैकड़ो लोगों को जीवनदान मिलेगा,और उन आतंकियों को भी जवाब मिलेगा की हम देशवासी अपने भारत माँ की रक्षा के लिए और शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में अपने शरीर के रक्त का एक एक कतरा दे सकते है । कार्यक्रम को हाजी असगर हुसैन जैदी, तहसीन अब्बास सोनी , अफसर हुसैन अनमोल , सरदार हुसैन खान बबलू , मुफ्ती मेहंदी , हसन मेंहदी , गौरव सिंह सनी , रूमी आब्दी , अबुज़र ज़ैदी , मोहम्मद मुस्तफा ,आज़म ज़ैदी , रिज़वान हैदर राजा , मुशरान जाफरी , मसुदुल , क़ासिद हुसैन , आक़िफ़ हुसैनी , शमशीर , हुसैनी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष खान इकबाल मधु , हसन मुसन्ना , शिप्रा सिंह , प्रभाष मौर्य आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
No comments
Post a Comment