संतुलित आहार से स्वस्थ रहते हैं पशुः रजनीश शर्मा

जौनपुर। कपिला पशु आहार द्वारा रविवार को नगर के एक होटल में पशुपालकों व डीलरों की संगोष्ठी की गयी जहां विशेषज्ञों द्वारा कम्पनी के प्रोडक्ट व उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गयी। जिले के कई गांवों के किसानों की उपस्थिति में कानपुर के एरिया मैनेजर रजनीश शर्मा ने कहा कि भरपूर पोषण के अभाव में पशुओं का विकास तो अवरूद्ध होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी और गर्भ धारण में विकारता भी संभव है। ऐसे में पशुपालकों को पशु आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पूर्वांचल के एरिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों व पशुपालकों के लिये और भी बेहतर गुणवत्तायुक्त के साथ कपिला पशु आहार बाजारों में आ गया है। जिले के एरिया प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि दुधारू पशुओं को रोजाना 50 मि.ली. कैल्शियम पिलाना चाहिये। इससे पशुओं की गर्भधारण की क्षमता बढ़ती है तथा गर्भपात की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके पहले संगोष्ठी का शुभारम्भ मां शाकम्भरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात् आयोजक अमरनाथ चौबे व राजनाथ चतुर्वेदी ने अतिथियों को माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही लकी ड्रा में गौरा के विनोद को कूलर, गौरा के सुभाष को सिलाई मशीन व राजा बाजार के रामधनी को मिक्सर मिला। इस अवसर पर ज्ञान जी, सुधीर सिंह, दिलीप तिवारी, सुशील उपाध्याय, शैलेश चतुर्वेदी, मृत्युंजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home