जमीनी विवाद में चटकीं लाठियां, पांच घायल

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर में मंगलवार को पड़ोसी से जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठियां चलीं जिसमें 5 लोग घायल हो गये। बताते हैं कि उक्त गांव में जमीनी विवाद में दो पड़ोसी आमने-सामने हो गये। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी चली। इसमें एक पक्ष से अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद, यशवंत 45 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद, शीलवन्त 35 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद एवं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र कुमार 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश, ओम प्रकाश पुत्र राम प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्षों के परिजन तत्काल सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुये ओम प्रकाश व अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गयी है।

No comments

Post a Comment

Home