Jaunpur news : जनसत्ता दल की छात्र शक्ति गठित, राजन बनाये गये जिलाध्यक्ष

जौनपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की बैठक गुरूवार को कलेक्टेªट के पास स्थित जिला कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी विराज ठाकुर ने किया। इस मौके पर उपस्थित जहां तमाम पार्टीजनों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया, वहीं श्री ठाकुर ने जनसत्ता दल के छात्र शक्ति का गठन करके घोषणा भी कर दिया। श्री ठाकुर के अनुसार राजन त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, प्रभारी सत्येन्द्र सिंह, महासचिव अनिकेत सिंह, सचिव रोहित चौहान, सागर चतुर्वेदी, आदित्य सिंह, सुनील माली, अभिषेक त्रिपाठी, विशाल सिंह, महामंत्री करन शुक्ला, संगठन मंत्री मोहित पाण्डेय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, अवनीश सिंह, सत्यम चतुर्वेदी, अविनाश तिवारी, मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह, सह प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष आयुष ठाकुर हैं। इस पर उपस्थित लोगों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही जिला प्रभारी श्री ठाकुर ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपा।

No comments

Post a Comment

Home