धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश पूजनोत्सव, भण्डारा आज

जौनपुर। भगवान गणेश की पूजन आरती एवं सुबह-शाम पूजन पंडाल पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। नगर के हुसैनाबाद देहात नैयपुरवां में आदर्श गणपति पूजनोत्सव समिति द्वारा पूजन पंडाल स्थपित किया गया है। पूजन पंडाल में भगवान गणेश की सुबह-शाम आरती के लिए दर्जनों भक्तजन मौजूद रहते हैं और भगवान गणेश की आरती उतारी जाती है। समिति द्वारा शनिवार को शाम सात बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुड्डू ने सभी पदाधिकारियों से हरसंभव मदद करने एवं स्थानीय लोगों से भण्डारे में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। यह संस्था विगत कई वर्षों से श्री गणेश पूजा का आयोजन कर रही है। इस मौके पर संस्था के मंत्री अजीत, रवि, कोषाध्यक्ष कृष्णा मोहन, संयोजक अमरजीत चौहान, बृजेश कुमार साहू, कार्यकर्ता क्रांति देवी, नेमा देवी, ज्योति देवी, संतोष कुमार, बृजमोहन, जगमोहन, विजय, राजकुमार, हरिओम, परदेशी, रिंकू सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home