
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को जब लड़की के पेट में दर्द होने की माता-पिता को जानकारी मिली, तो उन्होंने बेटी को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लड़की दो माह के गर्भ से है। परिजन ने बेटी से गहन पूछताछ की, तो उसने दादा को आरोपी ठहराया। इसके बाद मामला चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया। पुलिस के अलावा इस मामले की क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 भी जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच को पता चला कि आरोपी दादा गुजरात में है। टीम ने पीड़िता के पड़ोसियों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
No comments
Post a Comment