बदलापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त विजय कुमार को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को रामजानकी तिराहे के पास से विजय कुमार पुत्र रामनगीना गौतम, निवासी ऊदपुर घाटमपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना बदलापुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 482/2026 से संबंधित है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 316(2), 338, 61(2), 351(3), 74 एवं 64 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में** उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार गौतम, कांस्टेबल प्रभात गौड़ और कांस्टेबल पुनीत कुशवाहा शामिल रहे।
No comments
Post a Comment