पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर, 7 अगस्त। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 383/2026 से संबंधित अभियुक्त अमरेन्द्र राजभर उर्फ अमर राजभर पुत्र अरमान राजभर, निवासी ग्राम चौकी पिनखुआ, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को भकुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 504, 506, 313, 120बी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मंजीत कुमार तथा आरक्षी चालक सूरज प्रताप गौड़ शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home