जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि एवं जलभराव की समस्या को देखते हुए छात्रहित में जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों की कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 19 अगस्त को बंद रहेंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
No comments
Post a Comment